भारत की सबसे साफ नदी का नाम जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

भारत हज़ारों नदियों का घर है। जिनमें गंगा, यमुना, सिंधु, ब्रह्मपुत्र, गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा और तापी जैसी प्रमुख नदियाँ शामिल हैं। 

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पूरे देश में सबसे साफ़ नदी कौन सी है?

अगर नहीं, तो आइए आपको भारत की सबसे साफ़ और पारदर्शी नदी—उमंगोत नदी से मिलवाते हैं, जो खूबसूरत राज्य मेघालय में स्थित है।

शिलांग से लगभग 100 किलोमीटर दूर, दावकी के पास बहने वाली, उमंगोत नदी अपने क्रिस्टल-क्लियर पानी के लिए प्रसिद्ध है। 

 जो इतना पारदर्शी है कि ऐसा लगता है मानो नावें हवा में तैर रही हों! दुनिया भर से पर्यटक इसकी अद्भुत सुंदरता को देखने के लिए यहाँ आते हैं।

इस नदी की साफ़-सफ़ाई इतनी अद्भुत है कि इसे न केवल भारत की सबसे साफ़ नदी माना जाता है, बल्कि यह दुनिया की सबसे साफ़ नदियों में भी शुमार है।

उमंगोट के अलावा, मध्य प्रदेश की केन नदी भी भारत की सबसे स्वच्छ नदियों में गिनी जाती है - जो अपने प्राचीन प्रवाह और न्यूनतम प्रदूषण के लिए जानी जाती है।

तो, अगर आप कभी प्रकृति के जादू को उसके शुद्धतम रूप में देखना चाहते हैं, तो मेघालय की उमंगोट नदी की यात्रा आपकी यात्रा सूची में ज़रूर होनी चाहिए!