गर्मी से पहले घर में उगाएं ताजे खीरे! ये है आसान तरीका  

गर्मियों में ताजे और हरे-भरे खीरे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, लेकिन बाजार से लाए गए खीरे में केमिकल्स हो सकते हैं।

ऐसे में क्यों न घर पर ही गमले में ताजे खीरे उगाएं? सही तरीका अपनाकर आप कम जगह में भी जैविक और ताजा खीरा उगा सकते हैं।

गमले में खीरा उगाने का सबसे आसान तरीका! सही बीज और मिट्टी चुनें। अच्छी गुणवत्ता वाले खीरे के बीज लें। मिट्टी में गोबर की खाद या जैविक खाद मिलाएं ताकि पौधे को भरपूर पोषण मिले।

गमले की तैयारी करें मिट्टी डालने से पहले गमले के नीचे छेद करें, ताकि पानी रुके नहीं और जड़ें सड़ने न लगें।

 बीज को 2-3 इंच गहराई में बोएं और हल्की मिट्टी डालकर कवर करें।

गमले को ऐसी जगह रखें जहां धूप और हल्की छाया दोनों मिलें दिन में कम से कम एक बार पानी दें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी न डालें।

जब पौधा बड़ा होने लगे, तो बेल को चढ़ाने के लिए लकड़ी या रस्सी का सहारा दें। इससे खीरे आसानी से बढ़ेंगे और जल्दी तैयार होंगे।

कीटों से बचाने के लिए गोबर या नीम के पत्तों का पानी मिलाकर छिड़काव करें। जैविक तरीकों से कीड़ों को दूर रखें, ताकि आपके खीरे 100% नेचुरल रहें।

लगभग 2-3 महीने में आपके गमले से ताजे, हरे-भरे और जैविक खीरे मिलने लगेंगे।