तरबूज खाने का सही समय क्या है?  

गर्मी के मौसम में तरबूज हर किसी की फेवरेट फल लिस्ट में शामिल होता है। इसकी मिठास, ठंडक और रिफ्रेशिंग क्वालिटी शरीर को राहत देती है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत समय पर खाया गया तरबूज फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है? आइए जानें तरबूज खाने का सही समय और इससे जुड़ी जरूरी सावधानियां।

 दोपहर का समय (12 बजे से 4 बजे तक) तरबूज खाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

इस वक्त शरीर की पाचन शक्ति सक्रिय रहती है और तरबूज जल्दी पच जाता है।

कोशिश करें कि तरबूज खाने के बाद 30 से 40 मिनट तक पानी न पिएं, वरना डाइजेशन गड़बड़ा सकता है।

 रात में तरबूज क्यों नहीं खाना चाहिए?:  रात में पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। ऐसे में पानी से भरपूर तरबूज पेट में लंबे समय तक रुकता है, जिससे गैस और अपच की समस्या हो सकती है।

  ठंडी तासीर: तरबूज की तासीर ठंडी होती है। रात में इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम और गले में खराश की समस्या हो सकती है।

 कब्ज की आशंका: रात में धीमा मेटाबॉलिज्म तरबूज को समय पर पचाने नहीं देता, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है।

 ओवरहाइड्रेशन का खतरा: रात में ज्यादा पानी वाले फल खाने से शरीर में ओवरहाइड्रेशन हो सकता है, जिससे पैरों में सूजन, सिरदर्द और थकान जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।