गर्मियों में मखाने खाने का सही तरीका,  सेहत के लिए सुपरफूड बना ये देसी नुस्खा

गर्मियों का मौसम जितना चटपटा खाने को ललचाता है, उतना ही सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है।

 इस सीज़न में अगर आप हल्का-फुल्का लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर कुछ खाना चाहते हैं, तो मखाना आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

लेकिन सवाल ये है – गर्मियों में मखाने खाने का सही तरीका क्या है? आइए जानते हैं:

 गर्मियों में मखाने को दही या ठंडे दूध के साथ खाना शरीर को ठंडक देता है और पाचन को दुरुस्त रखता है। ये कॉम्बिनेशन शरीर को हाइड्रेट भी करता है।

 अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो मखाना स्नैक्स के तौर पर बेस्ट है। इसमें फैट कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती।

 सुबह के नाश्ते में भुने हुए मखाने खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं, क्योंकि इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है।

मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।