सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं जो न केवल आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं,
बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखते हैं। लेकिन सवाल ये है — क्या सोते से पहले सेब खाना सही है?
हालांकि सेब एक हेल्दी फल है, लेकिन सोने के ठीक पहले सेब खाना आयुर्वेद और आधुनिक दोनों दृष्टिकोणों से सही नहीं माना जाता। चलिए जानते हैं क्यों:
आयुर्वेद के अनुसार, रात के समय किसी भी फल का सेवन शरीर में कफ दोष बढ़ा सकता है।
जिससे सर्दी-जुकाम की संभावना, गले में खराश, अगली सुबह भारीपन और नींद की कमी।
सेब में नेचुरल शुगर और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन क्रिया को सक्रिय कर देता है।
अगर आप इसे सोने से ठीक पहले खा लेते हैं, तो आपकी नींद में खलल पड़ सकती है।
अगर आपको रात को सेब खाने की इच्छा हो रही है, तो इसे सोने के 2 से 3 घंटे पहले खा लें बेहतर होगा अगर आप इसे सुबह या दोपहर के वक्त खाएं, जब मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है