यानी रोज़ाना एक सेब खाना आपको डॉक्टर से दूर रख सकता है।
सेब ना सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं।
सेब में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ से लेकर पाचन तंत्र तक को दुरुस्त रखते हैं।
आमतौर पर एक सेब को पचने में 30 से 40 मिनट का समय लगता है।
हालांकि, यह समय व्यक्ति की उम्र, डाइजेशन क्षमता और सेब की किस्म पर भी निर्भर करता है।
सुबह खाली पेट या नाश्ते में सेब खाना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है, जिससे सेब जल्दी और अच्छे से पचता है।
यदि आप सेब को भारी भोजन के साथ खाते हैं, तो इसके पचने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है।