रोजाना खाते हैं आलू? इन 6 गंभीर बीमारियों का बन सकता है कारण

आलू भारतीय रसोई की जान है – चाहे सब्जी हो, परांठा या स्नैक्स। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोजाना आलू खा रहे हैं, 

तो यह आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है? जी हां! आलू में पोषक तत्व जरूर हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन आपके शरीर को बीमारियों का घर बना सकता है।

आइए जानते हैं रोजाना आलू खाने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं:

 आलू में मौजूद पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट अगर सीमित मात्रा में न लिए जाएं तो यह हाई ब्लड प्रेशर को ट्रिगर कर सकते हैं। रोजाना सेवन से यह खतरा और बढ़ जाता है।

 आलू में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में सूजन बढ़ा सकती है। गठिया के मरीजों के लिए ये एक छुपा हुआ खतरा है।

 आलू एक हाई-कैलोरी फूड है। इसके रोजाना सेवन से शरीर में फैट जमा होता है और धीरे-धीरे मोटापा बढ़ने लगता है।

 आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है। डायबिटिक मरीजों को तो इसे लिमिट में ही खाना चाहिए।

 कुछ लोगों को आलू से एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं, जैसे स्किन रेडनेस, खुजली या पित्ती की समस्या।

 ज्यादा आलू खाने से पेट में गैस, एसिडिटी और भारीपन की शिकायत आम हो सकती है।