दही को भारतीय खानपान में एक जरूरी और हेल्दी फूड माना जाता है। यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
रोज़ाना एक कटोरी दही खाना पाचन को दुरुस्त रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। लेकिन दही से फायदे तभी मिलते हैं, जब आप इसे सही वक्त पर खाएं।
बहुत से लोग दही खाने के सही समय को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं, लेकिन एक गलती सेहत पर भारी पड़ सकती है।
रात में दही खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। रात को दही खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे: गैस बनना,कब्ज अपच।
रात के समय हमारा पाचन तंत्र धीमा हो जाता है, जिससे दही पचाना मुश्किल हो सकता है।
सुबह के नाश्ते में या दोपहर के खाने के साथ दही खाना सबसे बेहतर माना जाता है।
इस समय हमारा मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है, जिससे दही आसानी से पच जाता है और शरीर को पोषण भी मिलता है।