काजू-बादाम छोड़िए! रोज़ सुबह खाली पेट खाएं भीगे अखरोट

गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स खाना सही है या नहीं? इस सवाल का जवाब जानकर आप चौंक जाएंगे। 

बहुत से लोग मानते हैं कि गर्मी के मौसम में ड्राई फ्रूट्स से परहेज करना चाहिए, लेकिन सच ये है कि कुछ ड्राई फ्रूट्स ऐसे भी हैं जो इस मौसम में आपके शरीर के लिए अमृत साबित हो सकते हैं।

ऐसा ही एक सुपरफूड है – भीगा हुआ अखरोट (Walnut)। रोज़ सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं।  

 भीगे हुए अखरोट रोजाना खाने से हार्ट हेल्थ में सुधार आता है। ये अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए भी ये किसी वरदान से कम नहीं।

 भीगे अखरोट में मौजूद ज़िंक, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे आप मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम से बचे रहते हैं।

 अगर आपको पाचन संबंधी परेशानियां हैं तो रोज़ सुबह 2-3 भीगे अखरोट खाएं। ये डाइजेशन को सुधारते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

कैसे खाएं अखरोट? 2 से 3 अखरोट रातभर पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट छिलका उतारकर खा लें। इसके बाद हल्का गुनगुना पानी पीना और भी फायदेमंद रहेगा

More stories

देसी सुपरफूड! सहजन के चमत्कारी फायदे