कच्चा आंवला जितना फायदेमंद होता है, उतना ही उबला हुआ आंवला भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।
आयुर्वेद में भी आंवले को चमत्कारी फल कहा गया है। उबले आंवले में मौजूद पोषक तत्व शरीर को भीतर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
तो चलिए जानते हैं, किन लोगों को खास तौर पर उबला आंवला ज़रूर खाना चाहिए:
अगर आप पेट की समस्याओं जैसे गैस, अपच या कब्ज से परेशान रहते हैं, तो उबला आंवला आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं या मौसम बदलते ही सर्दी-खांसी पकड़ लेते हैं, उन्हें उबला आंवला ज़रूर खाना चाहिए। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।
अगर आपके बाल ज्यादा झड़ते हैं या समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो उबला आंवला एक नेचुरल उपाय हो सकता है।
अगर आप पिंपल्स, दाग-धब्बे या बेजान त्वचा से परेशान हैं, तो उबला आंवला आपकी त्वचा को निखार सकता है। इसके रोज़ाना सेवन से त्वचा ग्लो करने लगती है और नैचुरल चमक वापस आती है।