शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ये पत्ता

नीम  एक ऐसा पौधा जिसे आयुर्वेद में औषधियों का खजाना कहा जाता है।

सदियों से इसका इस्तेमाल बीमारियों के इलाज और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता रहा है। 

नीम की पत्तियां, बीज, और टहनियां — हर हिस्सा अपने-आप में फायदेमंद है।

खासकर नीम की हरी-भरी पत्तियां तो कई समस्याओं का समाधान बन सकती हैं, वो भी अगर आप इन्हें रोज़ सुबह खाली पेट चबाना शुरू करें। जानिए कैसे:

 गर्मियों में अक्सर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में नीम की पत्तियों का रोजाना सेवन आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है।

 अगर शरीर में खून की कमी है, तो नीम की पत्तियां किसी टॉनिक से कम नहीं। रोज़ सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से खून साफ होता है। 

 नीम की पत्तियों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है।

 त्वचा की हर समस्या जैसे पिंपल्स, दाग-धब्बे या एक्ने — नीम की पत्तियां इन सबका समाधान हैं। इसका सेवन स्किन को अंदर से क्लीन करता है और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।