यमुनानगर में रविवार रात से हो रही बारिश
chandigarh News, (आज समाज), चंडीगढ़: मौसम विभाग ने हरियाणा में 14 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा आज प्रदेश के 8 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ का कहना है कि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश आ सकती है। वहीं मौसम केंद्र ने यमुनानगर और अंबाला में सुबह 11 बजे तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कुरुक्षेत्र और पंचकूला में भी आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर, नूंह, रेवाड़ी समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, और बारिश के आसार हैं। इनमें से यमुनानगर में रविवार रात से ही बारिश हो रही है। इस मानसून सीजन सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

यमुनानगर में सबसे ज्यादा और कैथल में सबसे कम बारिश हुई

यमुनानगर में सबसे अधिक और कैथल में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। 10 अगस्त तक औसतन 257.2 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 297.9 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।

इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 636.4 और महेंद्रगढ़ में 548.1 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 154.2 और जींद में 158. एमएम बारिश दर्ज हुई है।