तापमान में आएंगी गिरावट, बढ़ेगी ठंड
Haryana Weather Update, (आज समाज), नई दिल्ली: हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। मौसम में यह बदलाव आज रात से देखने को मिलेंगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने हरियाणा के 3 जिलों में कल यानी की 5 नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश हो सकती है। उनमें पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर शामिल है। इसके अलावा बाकी जगहों पर बादल छाए रहेंगे।
पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 4 नवंबर रात्रि से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।
रात के तापमान में आएंगी गिरावट
हरियाणा में 6 नवंबर से 9 नवंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान फिर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। हरियाणा में रात्रि तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया है।
गुरुग्राम रहा सबसे ठंडा
वहीं मौसम में बदलाव के कारण रात्रि तापमान लगातार गिर रहा है। हरियाणा में गुरुग्राम सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं पंचकूला में तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया जो दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। गुरुग्राम, पंचकूला, हिसार, नारनौल, कैथल और पानीपत में तापमान 15 डिग्री से नीचे चला गया है।