Haryana Weather Update : हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, बारिश तेज हवाओं की संभावना

0
134
Haryana Weather Update : हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, बारिश तेज हवाओं की संभावना
Haryana Weather Update : हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, बारिश तेज हवाओं की संभावना

एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आएगा मौसम में बदलाव, 6 जून तक रहेगा मौसम खराब

Haryana Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पिछले दिनों एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ से जहां हरियाणा में लू और गर्मी से राहत मिली वहीं यह राहत आने वाले दिनों में भी मिलती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

जिसका असर हरियाणा में भी साफ तौर पर दिखाई देगा। इसके प्रभाव के चलते 2 जून से 6 जून तक मौसम पूरी तरह परिवर्तनशील रहेगा। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पहला पश्चिमी विक्षोभ 2 जून की रात से सक्रिय होगा, जबकि दूसरा 4 जून को पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा।

इस तरह रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से मंगलवार रात से 6 जून तक हरियाणा के अधिकांश इलाकों में तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने और कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के मुताबिक, 1 मार्च से 31 मई तक प्रदेश में 52.4 मिमी. बारिश हुई है। औसतन बारिश 44.6 मिमी. होती है। यानी सामान्य से 18% ज्यादा बारिश हुई है। अब जो बारिश होगी, वह मानसून की बारिश मानी जाएगी। प्रदेश में जून-सितंबर तक मानसून का सीजन होता है। अब सकुर्लेशन पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएंगे।

देश में मानसून की आहट

दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा। अमूमन मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख एक जून होती है, लेकिन इस बार अल नीनो के प्रभाव से इसमें देरी हुई है। हालांकि, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में मानसून पूर्व बारिश की शुरूआत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें : Italy Earthquake : इटली में कांपी धरती, 6.1 की तीव्रता से आया भूकंप