Weather 7 February Update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ों में फिर बर्फबारी की संभावना, उत्तर भारत में घटेगा तापमान

0
309
Weather 7 February Update
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ों में फिर बर्फबारी की संभावना, उत्तर भारत में घटेगा तापमान

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Weather 7 February Update): दिल्ली व हरियाणा सहित आसपास के मैदानी इलाकों में दिन में भले इन दिनों धूप खिल रही है लेकिन अभी सर्दी गई नहीं है और आने वाले दिन में तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी हो सकती है। इसी के साथ पंजाब, चंडीगढ़ और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभावना है।

अगले 3 दिन तक गिर सकता है तापमान

आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, मध्य भारत में अगले तीन दिन तक तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि उत्तर प्रदेश में सुबह/शाम कोहरा छाने के आसार हैं। उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी माह में औसत वर्षा सामान्य रहने की उम्मीद है। फरवरी महीने में औसतन करीब 22 मिमी बारिश दर्ज की जाती है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से ज्यादा है। इस समय यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री था, जो कि बीते दो साल में फरवरी में सबसे अधिक है।

यह भी पढ़ें – Earthquake Update: तुर्की और सीरिया भूकंप से अब तक 4000 से ज्यादा मौतें तुर्कियें में फिर 5.6 तीव्रता का भूकंप

Connect With Us: Twitter Facebook 

 

SHARE