कहा, सरकार के लगातार प्रहार से टूटी नशे की सप्लाई चेन
Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिभागिता की महत्ता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब के माथे पर लगे नशे के कलंक को पूरी तरह से मिटाकर ही दम लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही नशे की सप्लाई की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि इस घृणित कारोबार में शामिल बड़े मगरमच्छों को सलाखों के पीछे डाला गया है और लोग नाभा जेल जाकर इनका हाल देख सकते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशे के खिलाफ यह मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक राज्य से इस खतरे का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता।
धन का उपयोग सोच-समझकर किया जाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए पंचायतों को मिले धन का उपयोग सोच-समझकर किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों की भलाई और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए धन जारी करने की कभी परवाह नहीं की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गांवों के विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। मुख्य मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के समय धन केवल कागजों में दिया जाता था, जिसके कारण काम भी केवल कागजों में ही होते थे।
18 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके
मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब में अब तक 18 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके हैं, जिससे रोजाना आम लोगों के लगभग 64 लाख रुपए की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि हाइवे पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए पंजाब ने देश में अपनी तरह की पहली ह्यसड़क सुरक्षा फोर्सह्ण शुरू की है और यह गर्व की बात है कि इसके शुरू होने के बाद सड़क हादसों में मृत्यु दर में 48 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है।
ये भी पढ़ें : Chandigarh Breaking News : बाल भिक्षावृत्ति रोकने में सरकार का सहयोग करें : डॉ. बलजीत