Rajya Sabha Election Voting : 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी

0
201
Rajya Sabha Election Voting : 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी
Rajya Sabha Election Voting : 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी

आज कुल 37 सीट के लिए हो रही वोटिंग, शाम चार बजे तक वोटिंग, देर शाम आएंगे परिणाम

Rajya Sabha Election Voting (आज समाज), नई दिल्ली : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आज राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। ज्ञात रहे कि आज 10 राज्यों की कुल राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव करवाए जा रहे हैं। चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हो चुकी है और यह शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद देर शाम को परिणाम आ जाएंगे।

राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल चुनाव आयोग ने बीती 26 फरवरी को जारी किया था। इस शेड्यूल के अनुसार महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। वहीं ओडिशा की चार, तमिलनाडु की छह, असम की तीन, छत्तीसगढ़ की दो, हरियाणा की दो, तेलंगाना की दो और हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होना है।

इन दिग्गज नेताओं का कार्यकाल होगा समाप्त

जिन दिग्गज नेताओं का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है, उनमें शरद पवार, प्रियंका चतुवेर्दी, कनिमोझी, साकेत गोखले, उपेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर और अभिषेक मनु सिंघवी आदि शामिल हैं।

इन राज्यों के लिए इस चुनाव के विशेष मायने

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को विधानसभा में अपनी मजबूत स्थिति का फायदा मिलेगा। वहीं तमिलनाडु और बंगाल में क्रमश: डीएमके और टीएमसी को ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद हैं। हालांकि लेफ्ट के बंगाल में शून्य होने के बाद एक सीट भाजपा के खाते में जा सकती है। बिहार में भाजपा गठबंधन की मजबूत स्थिति को देखते हुए यहां पांच में से चार सीटें एनडीए को मिल सकती हैं। तेलंगाना में कांग्रेस आगे रहेगी और हिमाचल प्रदेश में एक सीट पर कड़ी टक्कर हो सकती है।

विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। बीते कल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुनाव तारीखों का ऐलना करते हुए कहा कि असम, केरल, पुडुचेरी में सिंगल फेज में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, तमिलनाडु में 23 अप्रैल, बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। सभी के नतीजे 4 मई को आएंगे।

ये भी पढ़ें : Odisha Hospital Fire : कटक मेडिकल कॉलेज में आग से 10 मरीजों की मौत