Varun Dhawan: एक्टिंग से दूर जा रहे वरुण धवन, लेंगे लंबा ब्रेक, जानिए क्या है वजह

0
165
Varun Dhawan: एक्टिंग से दूर जा रहे वरुण धवन, लेंगे लंबा ब्रेक, जानिए क्या है वजह
Varun Dhawan: एक्टिंग से दूर जा रहे वरुण धवन, लेंगे लंबा ब्रेक, जानिए क्या है वजह

बेटी लारा के साथ वक्त बिताने को बेताब हैं वरुण
Varun Dhawan, (आज समाज), नई दिल्ली: बॉर्डर 2 के बाद अभिनेता वरुण धवन लाइट कैमरा और एक्शन की दुनिया से एक लंबा ब्रेक लेने वाले हैं। पिछले कुछ सालों से वरुण लगातार काम कर रहे हैं। हाल ही में वो सनी देओल के साथ फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आए थे। उनकी ये फिल्म हिट रही और वरुण को भी काफी तारीफ मिली। अब वो अपनी अगली फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

टॉक्सिक के चलते मेकर्स को इसकी रिलीज की तारीख में बदलाव करना पड़ा है। अभी फैंस रिलीज की तारीख बदलने के सदमे से उबरे ही नहीं थे कि वरुण के ब्रेक की खबर आ गई है। पर वरुण धवन आखिर एक्टिंग से लंबा ब्रेक क्यों ले रहे हैं? ये सवाल हर किसी के मन में है। अब एक रिपोर्ट में इस सवाल का जवाब दिया गया है। फिल्मफेयर ने सोर्स के हवाले से बताया है, वरुण बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद एक लंबा ब्रेक लेने वाले हैं। वो अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं, खास कर अपनी बेटी के साथ। वो ब्रेक लेकर अपनी बेटी लारा के साथ वक्त बिताने को बेताब हैं।

2012 में शुरू हुआ वरुण का करियर

मशहूर निर्देशक डेविड धवन के बेटे वरुण धवन का करियर साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट आॅफ दी ईयर से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने जुड़वा 2, बदलापुर। अक्टूबर, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, एबीसीडी 2, दिलवाले और भेड़िया जैसी कई फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में वरुण ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। हाल ही में वरुण आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा में कैमियो करते भी दिखाई दिए थे।

पिता डेविड धवन ने किया निर्देशन

वरुण की अगली फिल्म है जवानी तो इश्क होना है पहले 5 जून को रिलीज होनी थी, लेकिन 4 जून को यश की टॉक्सिक आ रही है, जिसके चलते वरुण की फिल्म अब 12 जून को रिलीज की जाएगी। फिल्म में वरुण के अलावा पूजा हेगड़े मृणाल ठाकुर, चंकी पांडे और मौनी रॉय भी नजर आएंगी। टिप्स फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है।