Vaishno Devi Landslide | कटरा | लगातार हो रही भारी बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड हो गई और इस हादसे में अब तक 5 लोगों के मारे जाने की सूचना निकलकर सामने आई है। यह हादसा अर्धकुमारी के पास हुआ। वहीं इस हादसे में 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को मलबे से निकालकर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कटरा ले जाया गया है। हादसे के बाद वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है।

अभी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिसके चलते रेस्कयू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी पोस्ट करते हुए भूस्खलन होने की जानकारी साझा की है। भूस्खलन के बाद बड़े स्तर पर राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। रियासी पुलिस-प्रशासन और एनडीआरएफ अलर्ट मोड पर हैं।

Monsoon Live: उत्तर भारत से पूर्वोत्तर तक लगातार बारिश, बाढ़ व भूस्खलन से आम जनजीवन बाधित