Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य शक्तियां होंगी सीमित!

0
80
Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य शक्तियां होंगी सीमित!
Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य शक्तियां होंगी सीमित!

अमेरिकी संसद में ट्रंपकी सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव पास, अपने ही सांसदों ने डाला विरोध में वोट

Donald Trump (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति बने हैं वे अजीबोगरीब फैसले ले रहे हैं। ट्रंप अपने फैसलों को चाहे अमेरिका की भलाई के लिए जरूरी और उचित बताते हैं लेकिन अमेरिका में ही उन्हें अपने इन फैसलों को लेकर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पहले अमेरिकी अदालत ने जहां ट्रंप की टैरिफ नीति को अवैध बताते हुए अस्वीकार कर दिया।

वहीं अब अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव पास हो गया है। वोटिंग में 4 रिपब्लिकन सांसदों ने भी विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स का साथ दिया। हालांकि 3 रिपब्लिकन सांसद वोटिंग में शामिल नहीं हुए।

50-47 के रेश्यो से पास हुआ प्रस्ताव

यह प्रस्ताव 50-47 से पास हुआ, हालांकि इसे कानून बनने के लिए अभी कुछ और चरणों से गुजरना होगा। अगर यह प्रस्ताव कानून बनता है, तो ट्रंप सरकार को ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी। अभी सीनेट में इस पर अंतिम वोटिंग होनी बाकी है। इसके बाद इसे रिपब्लिकन बहुमत वाली हाउस आॅफ रिप्रेजेंटेटिव्स से मंजूरी लेनी होगी। हालांकि उसके बाद भी ट्रम्प इसके खिलाफ वीटो कर सकते हैं। फिर उस वीटो को रद्द करने के लिए सीनेट और हाउस दोनों में दो-तिहाई बहुमत चाहिए होगा, जो फिलहाल मुश्किल माना जा रहा है।

ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका को हुआ भारी नुकसान

अमेरिका की ओर से 28 फरवरी से ईरान के खिलाफ शुरू किए गए आॅपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान कम से कम 42 सैन्य विमान क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए। यह जानकारी अमेरिकी कांग्रेस की रिसर्च एजेंसी कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस की एक आधिकारिक रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इन विमानों में लड़ाकू जेट, ड्रोन, हेलीकॉप्टर और एयर रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि विमानों के नुकसान और क्षति के आंकड़े अभी संशोधित हो सकते हैं, क्योंकि कई जानकारियां गोपनीय श्रेणी में हैं, कुछ सैन्य गतिविधियां अब भी जारी हैं और नुकसान के आकलन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें : PM Modi Italy Visit : पीएम मोदी के इटली दौरे से आएगी रिश्तों में मजबूती