Iran US Ceasefire Talks Pakistan: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगी अमेरिकी नेवी

0
179
Iran US Ceasefire Talks Pakistan: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगी अमेरिकी नेवी
Iran US Ceasefire Talks Pakistan: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगी अमेरिकी नेवी

ट्रम्प बोले-ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा, ईरान का जवाब- टोल देना ही पड़ेगा
Iran US Ceasefire Talks Pakistan, (आज समाज), इस्लामाबाद: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि अमेरिकी नेवी अब होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि जो भी जहाज इस रास्ते से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे रोका जाएगा और जांच की जाएगी।

खास तौर पर उन जहाजों पर नजर रखी जाएगी, जिन्होंने ईरान को टोल दिया है। ट्रम्प ने कहा कि जो जहाज ईरान को गैरकानूनी टोल देंगे, उन्हें सुरक्षित रास्ता नहीं दिया जाएगा। इससे ईरान की आर्थिक ताकत कम की जाएगी। अमेरिका किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। जरूरत पड़ने पर युद्ध खत्म करने के लिए कार्रवाई करेगा।

ईरानी करेंसी में देना होगा टोल

इससे पहले ईरान के उप संसद अध्यक्ष हाजी बाबाई ने कहा था कि यह स्ट्रेट ईरान के कंट्रोल में है। उन्होंने इसे तेहरान की रेड लाइन बताया और कहा कि यहां से गुजरने वाले जहाजों को ईरानी करेंसी रियाल में टोल देना होगा।

चीन ने ईरान की मदद की तो 50% टैरिफ लगाएंगा अमेरिका

ट्रम्प ने चीन को ईरान की मदद नहीं करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर चीन ईरान की मदद करता है तो अमेरिका उस पर भारी टैक्स लगाएगा। ट्रम्प ने कहा कि अगर चीन ईरान को सैन्य मदद देता हुआ पकड़ा गया, तो उस पर 50% तक टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रम्प अगले महीने चीन जाने वाले हैं, जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी। पहले यह बैठक तय थी, लेकिन ईरान के साथ चल रहे युद्ध की वजह से इसे टाल दिया गया था।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बंगाल की टीएमसी सरकार पर साधा निशाना, कहा- मदरसों के लिए 6000 करोड़ दिए