US-Israel-Iran War: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर किया हमला, 5 विमान क्षतिग्रस्त

0
261
US-Israel-Iran War
US-Israel-Iran War: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर किया हमला, 5 विमान क्षतिग्रस्त
  • प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर दागी मिसाइल

US-Israel-Iran War, (आज समाज), रियाद/तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 15वां दिन है और अब तक इसके थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं। तीनों देशों के बीच 28 फरवरी को सैन्य टकराव शुरू हुआ था और उसके बाद से पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव हुआ। अमेरिका-इजरायल लगातार ईरान व उसके ठिकानों पर हमले कर रहा है और ईरान भी दोनों देशों पर बराबर पलटवार कर रहा है।

प्रिंस सुल्तान एयर बेस को निशाना बनाकर दागी मिसाइल 

ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी एयरबेस पर जोरदार हमला किया है जिसमें अमेरिकी वायुसेना के विमानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं हैं। बताया जा रहा है कि ईरान ने प्रिंस सुल्तान एयर बेस (Prince Sultan Air Base) को निशाना बनाकर मिसाइल दागी है जिसके कारण यूएस एयरफोर्स के 5 एयर-टैंकर विमानों के जमीन पर ही क्षतिग्रस्त होने की खबर है।

एयर बेस पर की ताबड़तोड़ बमबारी 

रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ताबड़तोड़ बमबारी की जिसके कारण वहां खड़े यूएस एयरफोर्स के 5 रिफ्यूअलिंग (तेल भरने वाले) एयरक्राफ्ट क्षतिग्रस्त हो गए। सूत्रों ने बताया है कि विमान पूरी तरह नष्ट नहीं हुए हैं और उन्हें रिपेयरिंग के लिए भेजा गया है। हमले में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

पश्चिमी इराक में भी हादसे का शिकार हो गया था अमेरिकी विमान

पश्चिमी इराक में इससे पहले एक अमेरिकी केसी-135 विमान हादसे का शिकार हो गया था जिसमें विमान पर सवार सभी 5 क्रू की मौत हो गई थी। एक मार्च को कुवैत में 3 अमेरिकी एफ-15 फाइटर प्लेन फ्रेंडली फायर के कारण गिर गए। हालांकि इस हादसे में सभी एयरक्रू सेफ रहे। रिपोर्ट्स में बताया कि कुवैत के एक एफ-18 विमान ने गलती से इन एफ-15 विमानों को मार गिराया।

28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के तेहरान पर किए गए बड़े हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत भी हो गई थी। ईरान ने जवाबी कार्रवाई के तौर पर इजरायल तथा खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर खूब बम बरसाए, जिसके बाद से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता गया और अब यह चरम पर पहुंच गया है। पूरी दुनिया में इसका असर देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis Update : अमेरिका ने मोजतबा खामेनेई पर रखा एक करोड़ डॉलर का इनाम