
तमिलनाडु सीएम स्टालिन अपने ही बागी से हार
(आज समाज), गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी/चेन्नई: केरलम में सभी 140 सीटों पर नतीजे घोषित हो गए हैं। यहां कांग्रेस ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की है। सबसे बड़ा उलटफेर तमिलनाडु में हुआ है, जहां 2 साल पहले बनी विजय की पार्टी नंबर वन हो गई है। टीवीके ने 96 सीटों पर जीत दर्ज की है, 11 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु के मौजूदा सीएम एमके स्टालिन कोलाथुर सीट हार गए हैं।
उन्हें टीवीके के वीएस बाबू ने 8000 से ज्यादा वोटों से हराया है। बाबू पहले डीएमके में थे। फरवरी 2026 में ही उन्होंने विजय की पार्टी जॉइन की थी। अब टीवीके को सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का बहुमत चाहिए। इस बीच विजय के ड्राइवर के बेटे आर. सबरिनाथन ने विरुगम्बक्कम सीट से जीत दर्ज की है।
असम में तीसरी बार सरकार बनाएंगे हिमंता
इधर, असम में भी हिमंता सरकार की वापसी हो गई है। हिमंता लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे। बीजेपी ने यहां 81 सीटें जीत ली हैं। जो बहुमत के आंकड़े से 13 ज्यादा है। पुडुचेरी में 28 सीटों के नतीजे आ गए हैं। यहां भी एनडीए की सरकार बन रही है।
ये भी पढ़ें : West Bengal Assembly Result Live : क्या बंगाल के लोगों को पसंद आया मोदी का ‘बदलाव’

