UP News: बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

0
230
UP News
UP News: बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
  • हेलिकॉप्टर में गड़बड़ी का कारण तकनीकी खराबी 

UP News, (आज समाज), लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) आज एक बड़े हादसे हादसे का शिकार होते-होते बच गए। दरअसल, उनका हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। डिप्टी सीएम ने राजधानी लखनऊ स्थित ला मार्ट्स मैदान से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। इस बीच उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई गई जिसके कारण लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट पर चॉपर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

ये भी पढ़ें: Colombia Breaking News: कोलंबिया में वेनेजुएला के पास विमान हादसा, 15 लोगों की मौत

हेलिकॉप्टर के केबिन में अचानक धुआं जमा हुआ 

जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर के केबिन में अचानक धुआं जमा होने लगा और इस बीच अचानक डिस्प्ले बंद हो गई, जिससे अंदर बैठे लोगों में दहशत का माहौल हो गया। पायलट ने स्थिति की गंभीरता को देखा और वह तुरंत सर्तक हो गए। उन्होनें लखनऊ स्थित एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से कंटेक्ट किया और अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी।

विशेषज्ञों की टीम कर रही विस्तृत जांच

आपात लैंडिंग के समय हवाई अड्डे पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। जैसे ही उप-मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर लैंड हुआ, सुरक्षा व तकनीकी टीमों ने तुरंत उसे घेर लिया और केशव मौर्य को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक जांच में हेलिकॉप्टर में गड़बड़ी का कारण तकनीकी खराबी बताई जा रही है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम विस्तृत जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Ajit Pawar Last Rites Updates: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पंचतत्व में विलीन, पवार का बारामती में किया गया अंतिम संस्कार