UP News, (आज समाज), बिजनौर: आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के प्रमुख एडवोकेट चंद्रशेखर ने 4 जून से सत्ता परिवर्तन यात्रा निकालने वाले थे और इससे पहले पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है। चंद्रशेखर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छा प्रभाव रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और चंद्रशेखर की परिवर्तन यात्रा चुनावी तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है।
धामपुर स्थित आवास पर ही हाउस अरेस्ट किया
पुलिस ने नगीना से सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर को बिजनौर जिले के धामपुर स्थित उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया है। पुलिस-प्रशासन ने बताया है कि चंद्रशेखर की पार्टी को ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’ निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी और इसके बावजूद वह यात्रा निकालने की तैयारी में थे। एएसपी धामपुर इलाके में ही सत्ता परिवर्तन रैली निकालने की तैयारी में जुटी थी। सूत्रों के अनुसार चंद्रशेखर की इस यात्रा का फर्स्ट फेज तीन दिन तक चलना था। अधिकारियों ने चंद्रशेखर को हाउस अरेस्ट करने का कारण कानून-व्यवस्था व सुरक्षा बताया है।
सोशल मीडिया के जरिये लोगों से अपील कर रहे थे कार्यकर्ता
‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’ के लिए एएसपी के कार्यकर्ता बीते कई दिन से तैयारी कर रहे थे। वे सोशल मीडिया के जरिये अधिक से अधिक लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की जा रही थी। चंद्रशेखर के रैली के लिए निकलने से पहले ही भारी संख्या में पुलिसकर्मी उनके घर पहुंच गए और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इसके बाद चंद्रशेखर के आवास पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।
चंद्रशेखर ने किया था ये ऐलान
धामपुर थाने के प्रभारी व कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और चंद्रशेखर को हाउस अरेस्ट के निर्देश से अवगत करवाया। बता दें कि चंद्रशेखर ने यात्रा का ऐलान करते हुए कहा था कि यह यात्रा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के विचारों पर आधारित होगी और इसके जरिये किसान, आदिवासी, महिलाओं, बहुजन समाज, पिछड़े और युवाओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Karnataka CM: कर्नाटक के सीएम बने डीके शिवकुमार, संविधान हाथ में लेकर शपथ ली


