उत्तर प्रदेश में भाजपा दूसरी बार 300 पार, बनाएगी सरकार : जसवंत सैनी UP Election 2022

0
1676
UP Election 2022
UP Election 2022

प्रभजीत सिंह लक्की,यमुनानगर :
UP Election 2022 : उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बनाएगी। उत्तरप्रदेश की जनता ने सरकार की विकास, कानून व्यवस्था व अन्य नीतियों पर अपनी मुहर लगाने का काम किया है। विपक्षी दलों के पास विधानसभा चुनाव में बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं था। ऐसे में उनकी करारी हार होना तय है और भाजपा जीत हासिल कर इतिहास रचेगी।

Read Also : Benefits And Harms Of Honey: जानिए किन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए शहद का सेवन, और किन चीजों के साथ शहद लेना है फायदेमंद

जसवंत सैनी ने बताया भाजपा की सरकार बनी तो उत्तरप्रदेश के लोग अपने आपको मानेंगे सुरक्षित (UP Election 2022)

यह शब्द उत्तरप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने बुधवार को रादौर में युवा भाजपा मंडल महामंत्री सतीश सैनी के कार्यालय में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में अपनी हार निश्चित देख समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ईवीएम मशीन में गड़बड़ करवाए जाने के झूठे आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में उत्तरप्रदेश अपराध की जननी हुआ करता था। प्रदेश में अपराध का बोलबाला था। भैंस व गायों के चोरी होने के एक घंटे बाद उनकी हड्डियां खेतों से मिलती थी।

सड़कों पर लूट खसोट होना आम बात थी। (President Jaswant Saini) लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो लोग 24 घंटे सड़कों पर अपने आपको सुरक्षित मानते थे। माताएं, बहने सुरक्षित है। सरकार ने गुंडागर्दी करने वाले लोगों पर नकेल कसी। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा की सड़कें उत्तरप्रदेश से बेहतर होती थी। लेकिन आज उत्तरप्रदेश की सड़कें हरियाणा से कही बेहतर है। जिसका श्रेय यूपी की योगी सरकार को जाता है।

इस अवसर पर ये सभी रहे मौजूद (UP Election 2022)

इस अवसर पर युवा भाजपा मंडल महामंत्री सतीश सैनी, संदीप सैनी, मुकेश अरोड़ा मक्की, विशाल सैनी, सचिन गुर्जर, कृष्ण चंद्र, अनुज, सोनू सैनी, जयपाल सैनी, रवि सैनी, ईश्वर, भरत सिंह, मोहनलाल पूर्व सरपंच, संतोख सिंह, विक्रम सैनी, नायब सिंह, नरेश सैनी, कमल सैनी, योगराज कंबोज आदि मौजूद रहे।

Read Also : Vastu Tips For Money Plant: घर में मनी प्लांट लगाते वक्त कभी न करें ये गलतियां, वरना झेलना पड़ सकता है नुकसान!

Read Also : राष्ट्रीय कल्याणकारी परिषद ने सिविल अस्पताल में आयोजित किया कार्यक्रम National Welfare Council Organized Program In Civil Hospital

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE