भिवानी : छात्र नेता सुदांशु शर्मा बने हिंदुस्तान जनकल्याण आर्गेनाईजेशन प्रदेश महासचिव

0
460

पंकज सोनी, भिवानी :

हिंदुस्तान जनकल्याण आर्गेनाईजेशन ने सुदांशु शर्मा को सर्व सम्मति से यूथ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। इस आश्य की जानकारी आर्गेनाईजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कौशिक हालुवासिया ने अपने आवास हालुवास में कार्यकारिणी की बैठक के दौरान दी। 
नव नियुक्त प्रदेश महासचिव सुदांशु शर्मा को आर्गेनाईजेशन के पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वे उनको पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाऐंगे। आर्गेनाईजशन के साथ कार्यकर्ताओं को भी जोडऩे का कार्य करेंगे। 
इस अवसर पर आरएसएस के प्रंात मुख्य मार्ग प्रमुख व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप शास्त्री, वरिष्ठ चिकित्सक डा. रविकांत भीष्म, उद्योगपति नंदकिशोर अग्रवाल, संपादक श्रीभगवान वशिष्ठ, ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष प्राचार्य शिल्कराम शर्मा, कोषाध्यक्ष डा. नवीन शर्मा, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष राकेश गौड, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रवि पहलवान, हरियाणा युवा प्रदेशाध्यक्ष यमन शर्मा लुहारी जाटू, प्रदेश महासचिव संदीप कौशिक, डा. बनारसी शर्मा हालुवास, समाजसेवी चंद्र शेखर शर्मा, पवन शर्मा हालुवास, राष्ट्र गौरव अवार्डी व ओलपिया मैडलिस्ट विरेंद्र शर्मा, प्रदुमन कौशिक, अर्जुन सांगवान, शीतल कौशिक उर्फ छाजू शर्मा हालुवास ने नव नियुक्त पदाधिकारी सुदांशु शर्मा को नियुक्ति पत्र भेंट कर उन्हें युवा प्रदेश महासचिव मनोनीत किया।  
फोटो कैप्शन- भिवानी के हालुवास में नव नियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र भेंट करते हुए आर्गेनाईजेशन के सदस्य।  

SHARE