UGC NET 2025 City Intimation Slip Out अगर आप भी UGC NET 2025 के उम्मीदवार है और इंतज़ार में बैठे थे अपने परीक्षा के तो आपको बता दे की आज 15 जून को UGC NET जून सत्र की परीक्षा सिटी स्लिप जारी करने जा रही है। यह स्लिप आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध होगी।
परीक्षा तिथियां और समय
UGC NET 2025 की परीक्षाएं 25 जून से 29 जून तक आयोजित की जाएंगी। हर दिन परीक्षा की दो शिफ्ट होंगी
- पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
परीक्षा सिटी स्लिप में आपको क्या मिलेगा?
- किस शहर में परीक्षा देनी है, इसकी जानकारी
- यात्रा और ठहरने की योजना बनाने में मदद
ध्यान रखें: एडमिट कार्ड में पूरा सेंटर का पता और रिपोर्टिंग टाइम दिया जाएगा, इस स्लिप में सिर्फ़ शहर की जानकारी दी गई है।
कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
- वेबसाइट पर जाएं: ugcnet.nta.ac.in
- ‘सिटी स्लिप’ लिंक पर क्लिक करें
- एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालें
- आपकी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट भी लें
एडमिट कार्ड कब आएगा?
यूजीसी नेट 2025 एडमिट कार्ड 21 जून तक जारी कर दिए जाएंगे।
कुछ महत्वपूर्ण तिथियां और विषय
- 25 जून: शिक्षा, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान
- 26 जून: अंग्रेजी, अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन, रक्षा अध्ययन
- 27 जून: मानव विज्ञान, पर्यटन प्रबंधन, कश्मीर अध्ययन
- 28 जून: कोई परीक्षा नहीं
- 29 जून: अर्थशास्त्र, सिंधी भाषा आदि विषयों की परीक्षाएं।
Rajasthan High Court Recruitment 2025 : 5670 पदों पर निकली राजस्थान हाई कोर्ट में Peon की भर्ती