Udit Narayan Kiss Controversy: इन सितारों के लिप-किस पर भी मचा था बवाल, किसी को लगाने पड़े कोर्ट के चक्कर!
Udit Narayan Kiss Controversy: ग्लैमर वर्ल्ड हमेशा सुर्खियों में रहता है, लेकिन कई बार सेलिब्रिटीज अपनी हरकतों की वजह से विवादों में फंस जाते हैं। हाल ही में मशहूर गायक उदित नारायण (Udit Narayan) एक फीमेल फैन को किस करने के चलते विवादों में घिर गए हैं।
यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी का किसिंग सीन चर्चा का विषय बना हो। इससे पहले भी कई सितारे लिप-किस विवाद की वजह से सुर्खियों में रहे हैं, यहां तक कि कुछ को तो कानूनी पचड़ों में भी फंसना पड़ा था।
31 जनवरी की रात उदित नारायण एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। तभी एक फीमेल फैन ने अचानक उन्हें गाल पर किस कर लिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उदित नारायण ने भी उस फैन को लिप-किस कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसके बाद गायक को जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
विवाद बढ़ने पर उदित नारायण ने सफाई देते हुए कहा: “फैंस इतने दीवाने होते हैं ना। हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम डीसेंट लोग हैं। कुछ लोग इसे बढ़ावा देते हैं और इसके जरिए अपना प्यार जाहिर करते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि इसे ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए और यह सब फैंस की दीवानगी का हिस्सा होता है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
इन सेलेब्स के किस ने भी मचाया था बवाल
1. शिल्पा शेट्टी – रिचर्ड गेयर किस विवाद (2007)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेयर के साथ किस विवाद काफी चर्चाओं में रहा था। दिल्ली में एक इवेंट के दौरान रिचर्ड गेयर ने शिल्पा को भरी महफिल में गाल पर कई बार किस कर लिया। इस घटना से शिल्पा भी हैरान रह गई थीं।
हालांकि, इस पर देशभर में भारी विवाद हुआ और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कोर्ट में केस भी दर्ज हो गया। बाद में यह मामला शांत हुआ, लेकिन लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा।
2. मीका सिंह – राखी सावंत जबरदस्ती लिप-किस विवाद (2006)
गायक मीका सिंह और राखी सावंत का किस विवाद बॉलीवुड के सबसे बड़े विवादों में से एक माना जाता है।
साल 2006 में मीका सिंह ने अपने बर्थडे पार्टी में जबरदस्ती राखी सावंत को लिप-किस कर लिया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और जब वीडियो वायरल हुआ तो राखी सावंत ने मीका के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
इस मामले में मीका पर FIR दर्ज की गई और उन्हें कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े। यह केस करीब 17 साल तक चला, जिसके बाद 2023 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।
बॉलीवुड में सिर्फ रियल लाइफ ही नहीं, बल्कि ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन भी विवाद का कारण बने हैं। साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में अमृता अरोड़ा और ईशा कोप्पिकर के बीच एक लिप-किस सीन दिखाया गया था। यह सीन दर्शकों को पसंद नहीं आया और काफी विवाद हुआ।
फिल्म को लेस्बियन रिलेशनशिप पर आधारित बताया गया था, जिस पर कई संगठनों ने आपत्ति जताई और विरोध प्रदर्शन किया। इस विवाद के चलते फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया गया और मेकर्स को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी।
Sub Editor at Indianews.in | Indianewsharyana.com | Aajsamaj.com | Complete knowledge of all Indian political issues, crime and accident story. Along with this, I also have some knowledge of business.