Twisha Sharma Death Case, (आज समाज), भोपाल: भोपाल सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व ज़िला न्यायाधीश और मॉडल से अभिनेत्री बनीं नोएडा की ट्विशा शर्मा मौत मामले में रिटायर्ड जिला जज ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और उनके वकील बेटे व ट्विशा के पति समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 33 वर्षीय ट्विशा की 12 मई को भोपाल में मौत हो गई थी। ट्विशा के परिवार ने आरोप लगाया है कि समर्थ से शादी के बाद, उनके पति व ससुराल वालों ने ट्विशा को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया और दहेज के लिए परेशान किया।
सीबीआई ने नहीं मांगी थी आरोपियों की आगे पुलिस रिमांड
सीबीआई ने गिरिबाला और समर्थ को कथित दहेज उत्पीड़न व मौत के मामले में उनकी 5 दिन की कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद भोपाल की एक अदालत में मंगलवार को पेश किया था। सीबीआई की एक टीम समर्थ और गिरिबाला के साथ कोर्ट पहुंची थी। सोमवार को दोनें की पुलिस रिमांड खत्म हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोर्ट से आगे की रिमांड नहीं मांगी, जिसके बाद अदालत ने उन्हें 16 जून तक भोपाल केंद्रीय कारागार भेजने का आदेश दिया।
ससुराल, कटारा हिल्स में मृत पाई गई थी ट्विशा
बता दें कि ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की सगाई नोएडा के एक फ्लैट में 12 मई 2025 को हुई थी। इसके बाद दिसंबर-2025 में ट्विशा समर्थ से शादी कर ली और भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने लगीं। इसके बाद 12 मई, 2026 को ट्विशा अपने ससुराल, कटारा हिल्स में मृत पाई गईं। 15 मई को पुलिस ने पत्नी की कथित दहेज हत्या के मामले में एक रिटायर्ड ज़िला जज और उनके वकील बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
यह भी पढ़ें : FEMA Regulations Violation: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी के छापे


