Trilochan Singh: करनाल की जनता के लिए मुख्यमंत्री को विशेष तौर पर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए

0
225
त्रिलोचन सिंह
त्रिलोचन सिंह

Aaj Samaj, (आज समाज),Trilochan Singh,करनाल,25 मई, इशिका ठाकुर:

करनाल के सेक्टर 7 में पिछले 3 दिन पहले एक व्यापारी पर चाकू से हुए हमले को लेकर प्रदेश सरकार पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में चोरों का कहर बढ़ता जा रहा है।

बदमाश व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण है कि तीन दिन पहले सेक्टर सात में एक बारदाना व्यापारी को लूटने आए बदमाशों ने व्यापारी को घर के बाहर ही चाकू मारकर घायल कर दिया। इससे व्यापारियों में दहशत का माहौल है।उन्होंने कहा कि पिछले लगभग तीन-चार महीनों से करनाल में चोरी की बड़ी वारदात हो रही हैं

पुलिसकर्मियों की गश्त बढ़ाई जाए: त्रिलोचन सिंह

इससे लोगों में दहशत पैदा हो गई है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में जन सुरक्षा राम भरोसे हो गई है। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। पुलिसकर्मियों की गश्त बढ़ाई जाए। होमगाडर्स को चालान काटने की जिम्मेवारी देने की बजाए उन्हेें अतिरिक्त गाडिय़ां मुहैया करवा कर शहर के सभी क्षेत्रों में गश्त करवाई जानी चाहिए। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि करनाल शांतिप्रिय शहर के रूप में प्रसिद्ध था, लेकिन बीते सालों में यहां अपराध और अपराधियों का ग्राफ बढ़ता गया।

अब हालात यह हो गए हैं कि रोजाना किसी न किसी चोरी, लूटपाट, डकैती और फिरौती मांगने की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। जिला सचिवालय के ई-दिशा केंद्र में हुई लगभग 25 लाख चोरी का पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं लगा पाई। बीते दिनों सेक्टर छह और सात सहित कई कालोनियों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया। इन वारदातों के आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। करनाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विधान सभा क्षेत्र है इसलिए उन्हें चाहिए कि करनाल की जनता के प्रति विशेष तौर पर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए ताकि लोग चैन की नींद सो सके।

यह भी पढ़ें :Narayan Seva Sansthan: तीन दिवसीय ‘ अपनों से अपनी बात ‘ प्रोग्राम शुरू

यह भी पढ़ें : Benefits Of Schemes: पिछले साढ़े 8 वर्षों में प्रदेश में बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों में हुए विकास कार्य- मुख्यमंत्री

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE