MP News: मध्य प्रदेश में BJP विधायक से भिड़ा युवक, बोला- ‘हां, आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं’, वीडियो वायरल

0
55
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 27 प्रतिशत OBC आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक देवेंद्र जैन और एक युवक के बीच तीखी बहस हो गई। विधायक के सवाल “क्या मैं गधा हूं?” पर युवक ने जवाब दिया, “हां, आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं।”
Shivpuri News, Devendra Jain Viral Video, Madhya Pradesh OBC Reservation, 27 Percent OBC Quota, OBC Reservation Protest, Madhya Pradesh Political News, शिवपुरी समाचार, देवेंद्र जैन वायरल वीडियो, ओबीसी आरक्षण आंदोलन, 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण
शिवपुरी में बीजेपी विधायक और प्रदर्शनकारी युवक के बीच हुई बहस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Shivpuri OBC Protest News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक देवेंद्र जैन और एक प्रदर्शनकारी युवक के बीच तीखी बहस हो गई। बातचीत के दौरान विधायक के सवाल पर युवक ने ऐसा जवाब दिया कि मौके पर मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

विधायक के सवाल पर युवक ने दिया जवाब

शिवपुरी कलेक्ट्रेट में OBC आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान शिवपुरी से भाजपा विधायक देवेंद्र जैन प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। आरक्षण के मुद्दे पर बातचीत के दौरान एक युवक ने अपनी शिक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि वह ग्रेजुएट है और पढ़ा-लिखा है। इसी बातचीत में विधायक ने सवाल किया, ‘क्या मैं गधा हूं?’ युवक ने जवाब दिया, ‘हां, आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं।’ इस जवाब के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने तालियां बजाईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

OBC आरक्षण को लेकर हो रहा था प्रदर्शन

शिवपुरी में OBC महासभा के बैनर तले बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राज्य सरकार को इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण से जुड़े मामलों पर स्पष्टता मिल सके। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा सरकार से आरक्षण के मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की। कुछ प्रदर्शनकारियों ने अध्यादेश या नए कानूनी प्रावधान के जरिए सात दिनों के भीतर समाधान निकालने की मांग भी रखी।

वायरल वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

विधायक और युवक के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कुछ लोग युवक के जवाब को जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछने और अपनी नाराजगी जाहिर करने के तरीके के रूप में देख रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने सार्वजनिक संवाद में अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है।