Ganga Expressway Toll Rates : गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान ढीली होगी जेब

0
192
Ganga Expressway Toll Rates : गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान ढीली होगी जेब
Ganga Expressway Toll Rates : गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान ढीली होगी जेब

सफर होगा आसान पर जेब पर पड़ेगा असर, हल्के वाहनों को 1.28 रुपए तो भारी वाहनों पर लगेगा 8.20 रुपए प्रति किलोमीटर टोल टेक्स

Ganga Expressway Toll Rates (आज समाज), लखनऊ : बहुप्रतिशित गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन आज पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। देश का सबसे लंबा यह एक्सप्रेस वे यूपी के 12 जिलों में से होकर गुजरेगा। इसके शुरू होने से जहां यह जिले आपस में कनेक्ट हो जाएंगे वहीं लोगों का सफर भी आसान होगा। एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने के लिए पीएम मोदी सुबह 11.15 पर हरदोई पहुंचेंगे और 12.55 पर यहां से वापस लौटेंगे। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से जहां यात्रा आसान हो जाएगी वहीं यहां से गुजरने वाले वाहनों के मालिकों की जेब पर भी असर पड़ेगा।

इतना टोल चुकाना होगा

उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए टोल दरें तय कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा जारी नई दरें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लागू होंगी। ये दरें प्रति किलोमीटर के आधार पर निर्धारित की गई हैं और दिसंबर 2025 के थोक मूल्य सूचकांक को आधार बनाकर तय की गई हैं। जारी दरों के अनुसार, दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर चालकों को प्रति किलोमीटर 1.28 रुपये का टोल देना होगा।

वहीं कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहन के लिए यह दर 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर रखी गई है। हल्के वाणिज्यिक वाहन, लाइट गुड्स व्हीकल या मिनीबस के लिए 4.05 रुपये प्रति किलोमीटर टोल निर्धारित किया गया है। बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों के लिए टोल दर 8.20 रुपये प्रति किलोमीटर तय की गई है। इसके अलावा भारी निर्माण मशीनरी , अर्थ मूविंग इक्विपमेंट और तीन से छह एक्सल वाले मल्टी एक्सल वाहनों के लिए 12.60 रुपये प्रति किलोमीटर शुल्क देना होगा। सात या उससे अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज्ड वाहनों के लिए सबसे अधिक 16.10 रुपये प्रति किलोमीटर टोल निर्धारित किया गया है।

भविष्य में दरों में बदलाव संभव

यूपीडा के अधिकारियों के मुताबिक, यह दरें एक्सप्रेसवे के संचालन और रखरखाव के खर्च को ध्यान में रखते हुए तय की गई हैं। साथ ही भविष्य में महंगाई दर के अनुसार इन टोल दरों में संशोधन भी संभव है। गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी आधारभूत परियोजनाओं में से एक है, जो पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ते हुए तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें : West Bengal Voting Live : पश्चिमी बंगाल में 142 सीटों पर आज होगी वोटिंग