सोनीपत नंबर के ट्रेवलर में सवार थे 24 लोग
Himachal-Haryana News (आज समाज) मनाली: हरियाणा के टूरिस्टों का ट्रेवलर हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिले लाहौल-स्पीति में पलट गया। टेम्पो ट्रेवलर सड़क से करीब 200 फीट नीचे गिरा। टेम्पो ट्रेवलर में 24 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगो की मौत हो गई। जबकि 22 लोग घायल हो गए। हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे हुआ। टेम्पो ट्रेवलर हरियाणा के सोनीपत का था।
जिसका नंबर एचआर 69 एफ 3333 है। टेम्पो ट्रेवलर में हरियाणा के साथ दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। हादसे के बाद लाहौल-स्पीति की एसपी इल्मा अफरोज ने बताया है कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मनाली अस्पताल शिफ्ट किया है।
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
टेम्पो ट्रेवलर में कुल 24 लोग थे। इनमें से 22 को मनाली अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद 9 घायलों को मनाली के मिशन अस्पताल रेफर किया गया। जबकि, 13 घायलों का मनाली अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में लगभग 5-6 साल के 2 जुड़वां बच्चे भी शामिल हैं। दोनों को हेड-इंजरी है।
यह भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder: बहन दोषी है तो उसे फांसी हो, हम ही उसे सजा दिलाएंगे : गोविंद
यह भी पढ़ें: हरियाणा कैबिनेट की बैठक 26 जून को