Train Cancelled Update : आज भी बड़ी संख्या में लोग भारतीय रेलवे की ट्रेनों से यात्रा करना पसंद करते हैं। इसके लिए रेलवे द्वारा प्रतिदिन कई ट्रेनें भी चलाई जाती हैं। लेकिन कई बार कई कारणों से ट्रेनें रद्द हो जाती हैं या कई ट्रेनों का रूट बदल दिया जाता है और कई ट्रेनें देरी से भी चलती हैं। ऐसे में अगले महीने यानी अगस्त में भी कुछ ट्रेनें रद्द रहने वाली हैं।

दरअसल, रेलवे द्वारा कई ट्रैकों पर मरम्मत, नई लाइनें बिछाने आदि जैसे काम होते रहते हैं। इस वजह से कई ट्रेनें रद्द हो जाती हैं। उदाहरण के लिए, भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक सुधार और तकनीकी कार्यों के कारण झारखंड के कई हिस्सों में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ऐसे में खासकर रांची से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। तो आइए जानते हैं कौन सी ट्रेनें रद्द रहेंगी।

ये ट्रेने होगी रद्द

1. ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा – हटिया मेमू एक्सप्रेस 18 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक रद्द रहेगी।

2. ट्रेन संख्या 17007 चर्लापल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस (रांची होकर) 26 अगस्त 2025 और 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

3. ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा – चर्लापल्ली एक्सप्रेस (रांची होकर) 29 अगस्त 2025 और 12 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

4. ट्रेन संख्या 18523 विशाखापत्तनम – बनारस एक्सप्रेस (रांची होकर) 27 अगस्त 2025, 31 अगस्त 2025, 7 सितंबर 2025 और 10 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

5. ट्रेन संख्या 18524 बनारस-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (रांची होकर) 28 अगस्त 2025, 1 सितंबर 2025, 8 सितंबर 2025 और 11 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

6. ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (रांची होकर) 28 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।

7. ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस (रांची होकर) 31 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।

8. ट्रेन संख्या 07051 चर्लापल्ली-रक्सौल स्पेशल (रांची होकर) 30 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।

9. ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल-चर्लापल्ली स्पेशल (रांची होकर) 2 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

10. ट्रेन संख्या 07005 चर्लापल्ली – रक्सौल स्पेशल (रांची होकर) 1 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

11. ट्रेन संख्या 07006 रक्सौल-चारलापल्ली स्पेशल (रांची होकर) 4 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

12. ट्रेन संख्या 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस (रांची होकर) 7 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

13. ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (रांची होकर) 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

14. ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (रांची होकर) 6 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

15. ट्रेन संख्या 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस (रांची होकर) 8 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

16. ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर- संबलपुर एक्सप्रेस 8 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

17. ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट

ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस 23 अगस्त 2025, 25 अगस्त 2025, 27 अगस्त 2025, 29 अगस्त 2025 और 31 अगस्त 2025 को हटिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन हटिया से संबलपुर के बीच शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 24 अगस्त 2025, 26 अगस्त 2025, 28 अगस्त 2025, 30 अगस्त 2025 और 1 सितंबर 2025 को हटिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन संबलपुर और हटिया के बीच शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

यह भी पढ़े : Mahendragarh News : एडवोकेट पूर्व चौहान बने डिसिप्लिन एंड विजिलेंस कमेटी बार काउंसिल पंजाब, हरियाणा एंड चंडीगढ़ के सदस्य