Why were our soldiers sent unarmed to be martyred? —Rahul Gandhi: हमारे सैनिकों को शहीद होने के लिए निहत्थे क्यों भेजा गया?-राहुल गांधी

0
182

नई दिल्ली। चीनी सीमा पर विवाद और हिंसक झड़प में भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद से ही कांग्रेस सरकार से लगातार सवाल कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नेपहले भी ट्वीट कर मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंनेकहा था कि प्रधानमंत्री सामने क्यों नहीं आते? राहुल ने पहले कहा था कि सरकार को लोगों को स्थिति के बारे में बताना चाहिए। यहां तक कि जब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर शहीद हुए जवानों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की उ स समय भी राहुल ने कड़ी आपत्ति उठाई थी। राहुल ने कहा था कि रक्षामंत्री अपने ट्वीट में चीन का नाम लेने से क्यों कतरा गए? रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के ट्वीट में चीन का जिक्र नहीं होने पर उन्होंने राजनाथ सिंह को आड़े हाथों लिया था। अब गुरूवार को भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधाा। भारत के लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा की गई हिसंक झड़प में भारत के बीस जवानों के शहीद होने पर सवाल किया और कहा कि हमारे सैनिकों को शहीद होने के लिए निहत्थे क्यों भेजा गया। उन्होंने एक ट्वीट किया, ‘चीन की हिम्मत कैसे हुई उसने हमारे निहत्थे सैनिकों की हत्या की? हमारे सैनिकों को शहीद होने के लिए निहत्थे क्यों भेजा गया?’ कांग्रेस नेता ने बुधवार को भी इस मामले पर सवाल किया था, ‘प्रधानमंत्री खामोश क्यों हैं? वह छिपे हुए क्यों हैं? अब बहुत हो चुका। हमें यह जानने की जरूरत है कि क्या हुआ है।’ उन्होंने कहा था, ‘हमारे सैनिकों की हत्या करने की चीन की हिम्मत कैसे हुई? हमारी भूमि पर कब्जा करने की उनकी हिम्मत कैसे हुई?’बता दें कि चीन की ओर से गलवान घाटी में हिंसक झड़प की गई। इस झड़प में भारत के बीस सैनिक मारे गए जबकि सूत्रों के अनुसार इसमें चीन को भी काफी नुकसान हुआ। उसके 35 जवान या तो घायल हुए या मारे गए। हालांकि चीनी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

SHARE