We are not afraid, we will keep raising voice alone – Priyanka Gandhi: हम डरने वाले नहीं, अकेल भी आवाज उठाते रहेंगे-प्रियंका गांधी

0
169

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी ने पूरे देश में संविधान बचाओ, देश बचाओं के नारे के साथ फ्लैग मार्च किया। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अलग-अलग मोर्चा संभाला। सोनिया गांधी ने पार्टी के दिल्ली मुख्यालय पर झंडारोहण किया। वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के लखनऊ में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। लखनऊ स्थित पार्टी दफ्तर में कार्यक्रम के आयोजन के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जो देशभर में एनआरसी की चर्चा फैलाते हैं, आज कहते हैं कि चर्चा ही नहीं थी। ये देश आपको पहचान रहा है, आपकी कार्यकर्ता को पहचान रहा है और आपके झूठों से ऊब चुका है। इसी के साथ उन्होंने राज्य के अन्य विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अन्य विपक्षी दल राज्य में बहुत ज्यादा नहीं बोल रही हैं, लेकिन जैसा कि मैंने यह कहा कि हम डरनेवाले नहीं है, अगर हमें अकेले भी चलना पड़ा तो हम आवाज उठाते रहेंगे। कांग्रेस की मजबूती के लिए उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें इतनी तैयारी करनी है कि हम विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ सकें। बता दें कि प्रियंका गांधी के माध्यम से कांग्रेस पार्टी यूपी में खुद को पुन: स्थापित करने का प्रयास कर रही है। प्रियंका गांधी यूपी में कांग्रेस के लिए राजनीतिक जमीन मजबूत करने में लगी हुर्इं हैं। उधर, नार्थ इस्ट में राहुल गांधी भाजपा पर जमकर बरसे और सीएए, एनआरसी और एनपीआर को नोटबंदी से दोगुना ज्यादा बड़ा घातक बताया। राहुल ने भी पार्टी के 135वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

SHARE