Terrorist Pragya calls terrorist Godse a patriot, this sad day of parliamentary history – Rahul Gandhi: आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया, यह संसदीय इतिहास का दुखद दिन- राहुल गांधी

0
240

 नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोकसभा में अपने बयान से हंगामा मचा दिया। भोपाल से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को हराकर संसद पहुंचने वाली भाजपा की प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे को देशभक्त कहा था जिस पर आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह देश के संसद के इतिहास में एक दुखद दिन है। राहुल गांधी ने इस संदर्भ में ट्वीट किया, ‘आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है।’ बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने कल संसद में चर्चा के दौरान नाथूराम गोडसे के लिए देशभक्त होने की टिपपणी की। जब द्रमुक सदस्य ए राजा ने अपनी चर्चा में नाथूराम का नाम लिया तब प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि देशभक्तों का नाम न लें। हालांकि संसद के रिकॉर्ड से प्रज्ञा की टिप्पणी को हटा दिया गया। प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी पर भाजपा की ओर से भी निंदा की गई है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इस तरह के बयान की पार्टी निंदा करती है। उन्हें संसद सत्र के दौरान उनके पार्टी की संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेने पर रोक लगाने के साथ -साथ रक्षा मामलों की परामर्श समिति से हटाये जाने की सिफारिश की गई। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यह जानकारी दी।

SHARE