16 को उप्र पहुंचेंगी प्रियंका, 2022 के चुनाव पर होगा मंथन

0
495
Priyanka-Gandhi
Priyanka-Gandhi
आज समाज डिजिटल, लखनऊ:
सभी राजनीतिक दलों की नजर इस समय उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले चुनावों पर है। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दल इस समय सियासी रोटियां सेंकने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इसी श्रेणी में कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी 16 अगस्त को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दस्तक देंगी। वे यहां तीन दिन दौरा करेंगी। दौरे का लक्ष्य राजनीतिक ताकत का मूल्यांकन करना रहेगा। वे इस दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने के साथ साथ अन्य दलों की नजर में भी रहेंगी। प्रियंका गांधी का उद्देश्य मिशन-2022 के लिए एक ठोस नीति बनाना है।
दोपहर एक बजे पहुंचेंगी लखनऊ
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार 16 जुलाई को दोपहर एक बजे लखनऊ पहुचेंगी। प्रियंका एयरपोर्ट से सीधे हजरतगंज स्थित गांधी पार्क पहुंच महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देंगी। इसके बाद प्रियंका गांधी हजरतगंज से मॉल एवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुचेंगी। इसके बाद शुरू होगा मिशन-2022 के लिए बैठकों का सिलसिला।
बेहतर प्रदर्शन की रणनीति बनेगी
प्रियंका सबसे पहले कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों, सांसदों और विधायकों जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ एक अहम बैठक कर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रर्दशन के लिए रणनीति बनाएंगी।
योगी सरकार को घेरना ही उद्देश्य
17 जुलाई को भी अहम बैठक होनी हैं। इस दौरान प्रियंका उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों और शहरी अध्यक्षों के साथ बैठककर संगठन निर्माण के साथ अब तक की गई चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगी। प्रियंका एक के बाद एक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के साथ भी कई अहम बैठकें करेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी योगी सरकार की नाकामियों के साथ कृषि-किसान, नौजवान-बेराजगारी, कानून-व्यवस्था-भ्रष्टाचार और मंहगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगी।
जनता से जुड़े मुद्दे उठेंगे
साथ ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकतार्ओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें जनता से जुड़े मुद्दों के लिए सड़क पर संघर्ष करने का भी निर्देश देंगी। वैसे प्रियंका गांधी खुद भी अपने इस दौरे के दौरान रायबरेली जैसे राजधानी लखनऊ के आस-पास के किसी जिले का भी दौरा कर सकती हैं।

SHARE