PM’s message to farmers, government dedicated to farmers: पीएम का किसानोंको संदेश, सरकार किसानों को समर्पित , छल करने वाले लोग अब भ्रम फैला रहे हैं

0
233

वाराणसी। नए कृषि कानून के विरोध मेंकिसान सड़कों पर हैं। आज अपने वाराणसी दौरे पर गए प्रधानमंत्री ने किसानों को सरकार की ओर से संदेश दिया कि सरकार किसानों के साथ है। किसानों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को किसानों की तरक्की अच्छी नहीं लग रही है। वह किसानों को भड़का रहे हैं। किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंनेकृषि कानून की वकालत करते हुए कहा कि किसान कानून से किसानों को छल से बचाने को विकल्प मिला है। पहले सरकार का फैसला लोगों को पसंद नहीं आता था तो विरोध होता था। अब विरोध का आधार फैसला नहीं बल्कि, भ्रम फैलाकर, आशंकाए फैलाकर अपप्रचार किया जा रहा है। भविष्य को लेकर आशंकाएं फैलाई जा रही हैं। जो हुआ ही नहीं है, जो होगा ही नहीं, उसे लेकर समाज में भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने जब किसानों के खाते में 2000 रुपए भेजे तो विपक्षी पार्टियों ने इस पर भी लोगों को भड़काया और कहा कि मोदी इसे वापस ले लेगा। ऐसा ही कृषि सुधारों के मामले में भी जानबूझकर खेल खेलाजा रहा है। यह वही लोग हैं, जिन्होंने दशकों तक किसानों के साथ छल किया है। जो लोग कहतेथे कि हम एक रुपया भेजते हैंतो गांवों तक केवल 15 पैसा ही पहुंचता है। वह लोग किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि एमएसपी की घोषणाएं बहुत होती थी लेकिन खरीद नहीं होती थी। किसानों के नाम पर कर्ज माफी के पैकेज घोषित किये जाते थे लेकिन छोटे किसानों तक यह पहुंचते ही नहीं थे। कर्ज माफी के नाम परछल किया गया। किसानों के नाम पर योजनाएं देते थे लेकिन छल होता था। वो खुद मानते थे कि एक रुपये में केवल 15 पैसा ही पहुंचता था। यूरिया खाद के नाम पर भी छल किया जाता था। किसान के नाम पर किसी और को फायदा पहुंचाया जाता था। यही खेल लंबे समय तक देश में चलता रहा है।

SHARE