PM Modi in Thailand, Kartarpur and Section-370 mentioned in Thailand: थाईलैंड में पीएम मोदी, किया करतारपुर और धारा-370 का जिक्र

0
339

यहां के खान-पान में वेशभूषा में अपनापन महसूस होता है। यहां पूर्वांचल से काफी संख्या से लोग यहां आए। थाईलैंड में बहुत अपनापन है। यहां का कण-कण अपनेपन का अहसास कराता है। आज पूरे देश में छठी मईया का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पीएम ने वहां उपस्थित लोगों को छठ की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं भारत आसियान समिट में भाग लेन यहां आया हूं। उन्होंने समूर्ण राजपरिवार और सरकार को भारत के करोड़ों के लोगों की ओर से शुभकामनाएं दीं। राजकुमारी महाचक्री संस्कृत भाषा की विद्वान हैं। पद्मभूषण से उनके प्रति भारत ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। हमारे बीच संपर्क और सद्भाव अपनापन कहां से आए। इन सवालों का सीधा जवाब है कि इतिहास के हर पल ने, हर घटना ने हमारे संबंधों को गहरा किया है और विस्तृत किया है। ये रिश्ते दिल के है आस्था के है और आध्यात्म के हैं। थाईलैंड जम्बूद्वीप से जुड़ा हुआ रहा है। हजारों साल पहले से यह समुद्र की लहरों से जुड़े थे। भगवान की मर्यादा और भगवान बुद्ध की करुणा हमारी साझी विरासत है। करोड़ों भारतीयों का जीवन रामायण से प्रभावित होता है। वहीं थाईलैंड रामा हो जाते हैं। जिन नारायण ने अयोध्या में जन्म लिया उनके वाहन गरुण को थाईलैंड में बहुत मान्यता है। मुझे पिछले पांच सालों में कई देशों में जाने का मौका मिला। जब भी मेरी भारतीयों से अन्य देशों में मुलाकात हुई तो मुझे भारतीयता और उस देश की संस्कृति का संगम देखने को मिलता है। वहां के देश के नेता भारतीय के अनुशासन और प्रतिभा की तारीफ करते हैं तो मुझे खुशी होती है। पूरे विश्व में भारतीय मिलजुलकर शांति से रहते हैं यह छवि भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। विश्व में जहां भी भारतीय है वह भातर से संपर्क में रहते हैं और कुछ लोग तो खबर ले भी लेते हैं। एक सौ तीस करोड़ भारतीय न्यू इंडिया के निर्माण में लगे हैं।

भारत आगे बढ़ रहा है। हर भारतीय को गर्व होना चाहिए कि इस आम चुनावों में करोड़ों लोगों ने मतदान किया। चुनावों मत देने वाली महिलाओं की संख्या अब पुरुषों के बराबर है। इस समय लोकसभा में सबसे अधिक संख्या में सांसद हैं। हमारे लिए लोकतंत्र बहुत महत्वपूर्ण है। हम एक मतदाता के लिए भी पूलिंग बूथ बनाते हैं। हमारे एक-एक मत आवश्यक है। साठ सालों के बाद कोई सरकार पहले से बड़े मैनडेट लेकर वापस आई है। हमसे भारत के लोगों की अपेक्षाएं और ज्यादा बढ़ गई है। हमने वो काम किए जो असंभव लगते थे। हमने आतंक और अलगाव के बहुत बड़े कारण से देश को मुक्त किया है। धारा-370 का जिक्र किया। थाईलैंड के भारतीय मूल के लोगों ने पीएम मोदी को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। उन्होंने कहा कि सही निर्णय की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देती है। 2022 में जब हिंदुस्तान की आजादी के 75 साल होंगे तब सभी भारतीयों को पक्का घर देंगे। आज से पचास साल पहले यहां पांच सौवां जन्मोत्सव बहुत थूमथाम से मनाया गया था। मुझे विश्वास है कि गुरुनानक देव को 550 वां प्रकाशपर्व और भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पवित्र अवसर पर भारत सरकार पूरे विश्व में कार्यक्रम को आयोजित कर रही है। इस मौके पर उन्होंने करतारपुर साहिब का जिक्र किया। उन्होंने सबसे आग्रह किया कि सब भारत आएं और गुरुनानक देव के स्थान का दर्शन करें। हम भगवान बुद्ध के स्थानों को भी एक साथ जोड़ रहे हैं। हमारे प्राचीन ट्रेड रिलेशन को टूरिज्म और मजबूत कर रहा है। बीते चार साल में भारत ने ग्लोबल रैंकिंग में 18 रैंक का जम्प लिया है। आसियान देशों के साथ भारत के संबंध बढ़ाने की हमारी प्राथमिकता है। आसियान देशों के नेता भारत आए और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस में भाग लेकर हमारा मान बढ़ाया है। भारत 5ट्रिलियन इकॉनमी बनने का प्रयास कर रहा है। हमने कोशिश की है कि दुनिया में बसे भारतीयों के लिए भारत सरकार हमेशा उपलब्ध हो।

SHARE