NDRF rescues all travelers of Mahalaxmi Express in Mumbai: मुंबई में महालक्ष्मी एक्सप्रेस के सभी यात्रियों को एनडीआरएफ ने बचाया

0
217

नई दिल्ली। मुंबई की हालत बारिश में बहुत ही खराब हो जाती है। यहां बारिश लगातार होती रहती है जिसकी वजह से पूरा मुंबई पानी पानी हो जाता है। इस बार हालात ज्यादा खराब हो गए हैं जलभराव की वजह से मुंबई के लोगों का जनजीवन तो कढिन हुआ ही है साथ ही इसकी वजह से बदलापुर वनगानी के बीच महालक्ष्मी ट्रेन बुरी तरह से फंस गई है। इस पर करीब 700 यात्री सवार है। जबकि, चारों तरफ पानी लबालब भर चुका है जिसकी वजह से सभी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, तीसरे दिन भी लगातार मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के बदलापुर और वनगानी स्टेशनों के बीच पटरी बाढ़ में डुबी हुई है। इसके चलते पिछले करीब 15 घंटे से 700 सवारियों के साथ महालक्ष्मी ट्रेन फंसी हुई है। उधर, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फौरन आपदा प्रबंधन बल राहत काम में जुट गया है। नौसेना से आठ बाढ़ राहत दल को भी इस काम में लगाया गया है।

एनडीआरएफ ने बाढ़ के कारण ठाणे के बदलापुर के निकट महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे 500 से अधिक यात्रियों को बचाया। इनमें नौ गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं: सीएमओ

महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मुंबई से 100 किलो मीटर दूर महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन फंस गई। एनडीआरएफ और नौसेना की 11 घंटों की कड़ी मेहनत के बाद सभी यात्रियों को रेसक्यू किया जा सका। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है जिसके बाद उन्हें बदलापुर ले जाया जाएगा। इस बचाव दल में नौसेना के आठ दल और एक सीकिंग हेलीकॉप्टर को शामिल किया गया था। इनके अलावा तीन गोताखोरों को भी शामिल किया गया था।
मुंबई में भारी बारिश की वजह से करीब 15 घंटे तक फंसी रही महालक्ष्मी एक्स्प्रेस में सफर कर रहे करीब 700 से अधिक यात्रियों को बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन से सुरक्षित निकाला गया।  रेसक्यू ऑपरेशन में हवाई मदद भी ली गई।

SHARE