कोरोना के 36 हजार से ज्यादा नए केस, 530 मरीजों की मौत 

0
498
corona 3rd wave
corona 3rd wave
आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार सुबह तक बीते 24 घंटे में 36,401 नए मामले दर्ज किए गए और इस दौरान कोरोना के 530 मरीजों की मौत हो। इसके साथ ही 39,157 लोग अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सक्रिय मरीजों की तादाद अभी तीन लाख 64 हजार है, जो 149 दिन में सबसे कम है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 56 लाख 36 हजार 336 लोगों को वैक्सीन दी गई है। अभी तक 56 करोड़ 64 लाख 88 हजार 433 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। आईसीएमआर के मुताबिक, इस महीने में औसतन हर दिन 17 लाख कोरोना जांच किए गए हैं। देश में अभी तक 50 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस के सकं्रमण की जांच की जा चुकी है। भारत ने पिछले 55 दिन में 10 करोड़ जांच करने का रिकॉर्ड बनाया है। अब तक देश में कुल 3.22 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा अब तक कुल ठीक होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 3.15 करोड़ है और इस वैश्विक महामारी के कारण अब तक कुल 4.33 लाख मरीजों की जान जा चुकी है।
SHARE