Kisan Andon – 200 people detained in the tractor rally violence case, miscreants booked for robbery, robbery and attempted murder: किसान आंदोन – ट्रैक्टर रैली हिंसा मामले में 200 लोग हिरासत में, उपद्रवियों पर लूट, डकैती और हत्या की कोशिश में केस दर्ज

0
366

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ बीते दो महीने से किसान दिल्ली के सिंघु बार्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था जिसमें व्यापक हिंसा और अराजकता देखने को मिली। किसानों ने पुलिस से वादा किया था कि 26 जनवरी को दिल्ली की सड़कों पर शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। लेकिन हुआ इसके बिलकुल विपरीत। अब दिल्ली पुलिस ने राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा और अराजकता के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। हिंसा के संबंध में 200 लोगों को हिरासत में लिया। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। ट्रैक्टर परेड में किसानों को हंगामा और हिंसा करनेसे रोक रहे पुलिसकर्मियों पर भी हमले हुए जिनकी संख्या 313 हो गई है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। अब तक इस मामले में 22 एफआईआर दर्ज की हैं।

-दिल्ली पुलिस की एफआईआर में (किसान ट्रैक्टर रैली के संबंध में एनओसी के उल्लंघन के लिए) किसान नेता दर्शन पाल, राजिंदर सिंह, बलबीर सिंह राजेवाल, बूटा सिंह बुर्जगिल और जोगिंदर सिंह उग्रा के नाम है। FIR में BKU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का भी नाम है: दिल्ली पुलिस

SHARE