Karnataka by-election: Congress accepts defeat- D. Shivkumar : कर्नाटक उपचुनाव: कांग्रेस ने स्वीकार की, निराश होने की जरूरती नहीं हार-डी. शिवकुमार

0
219

नई दिल्ली। कर्नाटक से भाजपा और येदुरप्पा के लिए अच्छी खबर आ रही है। चुनावा आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक उपचुनावा में 12 सीटों पर भाजपा आगे है जबकि दो सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। कर्नाटक में भाजपा की बढ़त को देखते हए कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक उपचुनाव के नतीजों से 15 निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं के जनादेश से सहमत होना होगा। लोगों ने दलबदलुओं को स्वीकार कर लिया है। हमने हार स्वीकार कर ली है, मुझे नहीं लगता कि हमें निराश होना पड़ेगा। गौरतबल है कि कर्नाटक उपचुनाव में 15 सीटों के रुझानों में भाजपा 12 सीटों पर आगे हैं। कनार्टक के 15 विधानसभा सीटों पर 5 दिसंबर को हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती हो रही है। जिसमें भाजपा का पलड़ा भारी लग रहा है। उपचुनाव के नतीजे में भाजपा को कम से कम सात सीटों पर जीत जरूरी थी जिससे वह सत्ता में बनी रहे। उसके पास 223 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम साधारण बहुमत 112 हो सके। आज 15 सीटों पर चुनाव के नतीजे चार महीने पुरानी बी. एस. येदियुरप्पा सरकार का भाग्य तय करेंगे क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के पास बहुमत की कमी है। भाजपा को कम से कम सात सीटें जीतनी होगी, जिससे सदन में उसका बहुमत बरकरार रहे। भाजपा के पास वर्तमान में 105 विधायक है, जिसमें एक निर्दलीय विधायक भी शामिल है।

SHARE