India-Nepal dispute- Nepali parliament passes new map of the country: भारत-नेपाल विवाद- नेपाली संसद ने पास किया देश का नया नक्‍शा

0
241

काठमांडू। भारत और नेपाल के संबंध नए नहीं है। कईसालों के भारत नेपाल के पारंपरिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और राजनैतिक संबंध रहे हैं। लेकिन कुछ समय से नेपाल और भारत के बीच रिश्तों में वह गर्माहट नहीं बची है। भारत और नेपाल की कई स्थानों पर सीमाएं खुली हुई है। नेपाल के गावों में भारत के सीमा के आस-पास केगांवों में रिश्ते होते हैं, शादियां होती है लेकिन कल ही नेपाली सेना नेभारतीयों पर गोली चलाई जिससे एक की मौत हो गई और तीन घायल हैं। अब एक और बड़ा कदम नेपाल ने लिया। नेपाली संसद ने आज नेपाल के राजनीतिक नक्शे को संशोधित करने से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयक को पास कर दिया। जिससे सीमा विवाद में में अब बातचीत का भी रास्ता समाप्त कर दिया है। नेपाल ने अब भारतीय क्षेत्र को अपने नक्शे में दिखा दिया है। नेपाल के इस कदम के बाद अब भारत की ओर से क्या कदम उठाया जाता है यह देखना होगा क्योंकि नेपाल से केवल हमारे राजनीतिक संबंध नहीं हैं। बता दें कि नेपाल के नए नक्शे में भारतीय सीमा से लगे लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा जैसे रणनीतिक क्षेत्र पर दावा किया गया है। विधेयक को निचले सदन के बाद अब नेशनल असेंबली में भेजा जाएगा, वहां से पास होने के बाद विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद इसे संविधान में शामिल किया जाएगा। नेपाल की सरकार ने नौ सदस्यी समिति बनाईहै जो इस इलाके से संबंधित ऐतिहासिक सबूत और तथ्योंको एकत्रित किया जाएगा।

SHARE