I did not even name Mahatma Gandhi – Anant Kumar Hegde: मैंने महात्मा गांधी का नाम ही नहीं लिया-अनंत कुमार हेगडे

0
393

नई दिल्ली। भाजपा के नेता अनंत कुमार हेगडे के बयान को लेकर विवाद हो रहा है। आज अपने बयान के संदर्भ में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। मैंने केवल स्वतंत्रता संग्राम को वगीर्कृत करने की कोशिश की थी। मैंने महात्मा गांधी का नाम नहीं लिया। दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व वाले स्वतंत्रता आंदोलन को ‘ड्रामा’ बताया था। जिसे लेकर विपक्ष आज हमलावर है।
समाचार एजेंसी के मुताबिक अनंत हेगड़े ने कहा, ‘1 फरवरी 2020 को दिए मेरे बयान की जिम्मेदारी लेता हूं। मैंने किसी राजनीतिक पार्टी, महात्मा गांधी या किसी और का कोई जिक्र नहीं किया था। मैंने सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम को वगीर्कृत करने की कोशिश की थी।’ बतौर हेगडे ‘मेरा भाषण सार्वजनिक है, अगर कोई सुनना चाहता है, तो यह आॅनलाइन और मेरी वेबसाइट पर उपलब्ध है। मैंने कभी महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा। मैं सिर्फ हमारे स्वतंत्रता संग्राम के बारे में चर्चा कर रहा था।’ साथ ही उन्होंने मीडिया पर भी दोषारोपण किया और कहा कि मीडिया पर ‘अनावश्यक विवाद’ पैदा कर रही है। हेगडे के बयान को लेकर संसद में भी हंगामा हुआ। हेगड़े की विवादित टिप्पणी को लेकर लोकसभा में कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन में भारी हंगामा किया। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही कुछ ही मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘आज ये महात्मा गांधी को गाली देते हैं। ये रावण के औलाद हैं। राम के पुजारी का ये अपमान कर रहे हैं।’

SHARE