Hathras gang rape case – information of Priyanka, Rahul Gandhi reaching Hathras, sealed borders, heavy police force deployed: हाथरस गैंगरेप मामला-यूपी पुलिस ने पैदल हाथरस जा रहे राहुल, प्रियंका को हिरासत में लिया

0
266

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप और बर्बरता ने निर्भया की तरह ही पूरे देश में उबाल ला दिया है। यूपी में हुई गैंगरेप की वारदात ने यूपी की राजनीति में उबाल ला दिया है। कांग्रेस की प्रियंका ने कल ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा की मांग की। सामूहिक बलात्कार के बाद पीड़िता के शव के साथ भी पुलिस का बर्ताव लोगों में जनआक्रोश का कारण बना है। इस सबके बीच उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी हाथरस जा सकते हैं। इस कारणसे सीमाएं सील कर दी गई जबकि दिल्ली-नोएडा-दिल्ली (डीएनडी) फ्लाईओवर पर भारी पुलिस बल तैनात हो गई है। इसी साथ इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। जिसके तहत पांच से अधिक लोगों को एक जगह इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि हमें प्रियंका गांधी की आने की कोई जानकारी नहीं है। एसआईटी आज पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेगी, मीडिया को अनुमति नहीं दी जाएगी।

-राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इस घटना पर यूपी सरकार को आड़े हाथों लिया। राहुल ने कहा था कि यूपी पुलिस की यह शर्मनाक हरकत दलितों को दबाने और उनको ‘उनकी जगह’ दिखाने के लिए है। हमारी लड़ाई इसी सोच के खिलाफ है। जबकि प्रियंका गांधी ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री जी से कुछ सवाल पूछना चाहती हूं.परिजनों से जबरदस्ती छीन कर पीड़िता के शव को जलवा देने का आदेश किसने दिया था? पिछले 14 दिन से कहां सोए हुए थे आप? क्यों हरकत में नहीं आए? और कब तक चलेगा ये सब? कैसे मुख्यमंत्री हैं आप?’

-राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा एक ही कार से हाथरस जा रहे हैं। प्रियंका और राहुल का काफिला डीएनडी पहुंच गया है। डीएनडी पर भारी पुलिसबल तैनात हैं। डीएनडी फ्लाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा है।

-यूपी सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि ‘ये जो भाई-बहन दिल्ली से चले हैं, उन्हें राजस्थान जाना चाहिए था। जहां भी ऐसी घटना होती है, वह जघन्य अपराध होता है। उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना पर गंदी राजनीति की जा रही है। राहुल गांधी की गाड़ियों को जब रोका गया तो तो वह गाड़ी से उतरकर पैदल ही हाथरस क ेलिए चल पड़े। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया है और धक्का-मुक्की की है। उन्होंने कहा, ”मैं यह पूछना चाहता हूं कि क्या देश में सिर्फ मोदीजी ही पैदल चल सकते हैं। आम आदमी क्यों नहीं चल सकता है। हमारी गाड़ी को रोका गया, इसलिए हम लोग पैदल चलने लगे।” राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर हिरासत में ले लिया है।

SHARE