Cruise Drug Case: मुनमुन और अरबाज मर्चेंट भी हुए रिहा

0
531
Cruise Drug Case

Cruise Drug Case

आज समाज डिजिटल, मुंबई:

Cruise Drug Case में तीन अक्टूबर से पहले एनसीबी और फिर जेल में रहने के बाद रविवार को मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट भी आखिरकार रिहा हो गए। ज्ञात रहे कि शुक्रवार को जमानत मिलने के बाद शनिवार को आर्यन खान की रिहाई हुई थी। रविवार को इसी केस में दो अन्य आरोपी फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को भी रिहा कर दिया गया। जमानत मिलने के बाद मुनमुन को भयखला महिला जेल से रविवार को रिहा किया गया है। मुनमुन अरबाज मर्चेंट और आर्यन खान के साथ क्रूज पर हुई छापेमारी में गिरफ्तार की गई थी।

Cruise Drug Case कई बार खारिज हुई जमानत याचिका

मुनमुन की जमानत याचिका भी सेशन कोर्ट ने कई बार खारिज की थी और बॉम्बे हाईकोर्ट से उसे भी जमानत मिल गई। इसके साथ ही अरबाज को भी अब जेल से रिहा कर दिया गया है। शुक्रवार के दिन हाईकोर्ट ने अपना आपरेटिव आदेश उपलब्ध कराया जिसमें कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन पर जमानत की 14 शर्ते लगाई। इसमें प्रत्येक व्यक्ति को 1 लाख रुपये के मुचलके पर समान राशि के एक या दो विश्वासनियता के बाद जमानत के साथ रिहा किया गया।

SHARE