Citizenship amendment bill seeks to destroy the foundation of our country – Rahul Gandhi: नागरिकता संशोधन बिल हमारे देश की बुनियाद को नष्ट करने की कोशिश-राहुल गांधी

0
187

नई दिल्ली। लोकसभा में कल रात नागरिकता संशोधन बिल पास किया गया। इस संदर्भ में कल राहुल गांधी बयान देने से बचते रहे। उन्होंने कल इस बिल पर कोई बयान नहीं दिया लेकिन आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इससे संबंधित ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने कहा कि यह बिल भारतीय संविधान पर हमला है। अगर कोई इसका सपोर्ट कर रहा है तो वह हमारे देश की बुनियाद को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है। गौरतल है कि सोमवार को लोकसभा हंगामेदार रही। सुबह अमित शाह ने इस बिल को संसद में पेश किया उसके बाद इस बिल पर गर्मागर्म बहस 12 घंटे तक चली और यह बिल लोकसभा से पास हो गया। अब इसे राज्यसभा में रखने की तैयारी है।

वहीं कांग्रेस के यूपी की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर इस बिल का विरोध किया। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि बीती रात लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पारित होने के साथ भारत कट्टरता और संकीर्ण सोच वाले अलगाव से भारत के वादे की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान, हमारी नागरिकता एक मजबूत और एकजुट भारत के हमारे सपने से हम सभी से जुड़े हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार के उस एजेंडे के खिलाफ लड़ेंगे जो हमारे संविधान को सिस्टमैटिकली तरीके से खत्म कर रहा है। नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019 के मुताबिक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के कारण 31 दिसम्बर 2014 तक भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को अवैध शरणार्थी नहीं माना जाएगा बल्कि उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाएगी। यह विधेयक 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का चुनावी वादा था।

SHARE